देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर : जीप में हॉकी स्टिक के साथ स्टंट करने का आरोपी युवक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लाल रंग की थार कार में हॉकी स्टिक के साथ स्टंट करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सिटी सेंटर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोटर वाहन अधनियम के तहत जीप को भी जब्त कर लिया है।
नोएडा(उप्र), 25 मई लाल रंग की थार कार में हॉकी स्टिक के साथ स्टंट करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सिटी सेंटर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोटर वाहन अधनियम के तहत जीप को भी जब्त कर लिया है।
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक युवक लाल रंग की थार जीप में हॉकी स्टिक के साथ स्टंट करता दिखाई दे रहा था।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच नोएडा सेक्टर 24 थाने की पुलिस कर रही थी। सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि जीप गाजियाबाद में एक महिला के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन छह महीने पहले ही उसने उक्त जीप बेच दी थी।
उन्होंने बताया कि महिला से युवक के बारे में जानकारी मिली और उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि आरोपी युवक का नाम आजाद है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी बार-बार माफी मांग रहा था और दोबारा स्टंट नहीं करने की बात कह रहा था।
सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भदंवि की धारा 151 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनो की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि वाहन को भी मोटर वाहन अधिनयम की धारा- 207 के तहत जब्त किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 01:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

