एजेंसी न्यूज

UP Shocker: पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी ने युवक की ली जान, केस दर्ज

गौतमबुद्ध नगर जिले में सूरजपुर थाना क्षेत्र के संतोष नगर कॉलोनी में एक युवक की उसके पड़ोसी ने ही कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

UP Shocker: पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी ने युवक की ली जान, केस दर्ज
(Photo : X)

नोएडा(उप्र), 16 दिसंबर: गौतमबुद्ध नगर जिले में सूरजपुर थाना क्षेत्र के संतोष नगर कॉलोनी में एक युवक की उसके पड़ोसी ने ही कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में हत्या कर दी.  पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि पवन संतोष नगर कॉलोनी में सपरिवार रहता था और उसके पड़ोस में रहने वाले दिनेश की किराने की दुकान है जिसमें वह और उसकी पत्नी बैठते हैं.

उन्होंने बताया कि पवन दुकान पर सामान लेने आता था और दिनेश को शक था कि उसका उसकी पत्नी के साथ कथित ‘अवैध संबंध’ है. सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात पवन छत पर टहल था, तभी दिनेश धारदार हथियार के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। उन्होंने बताया कि जब पवन ने विरोध किया तो उसने हमला कर उसे घायल कर दिया. यह भी पढ़े: UP Shocker: पत्नी पर तेज़ाब फेंकने के जुर्म में व्यक्ति को 10 साल कैद की सज़ा

सिंह ने बताया कि पवन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. सिंह के मुताबिक आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).