एजेंसी न्यूज

गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर जिले में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को जागरुक करने का अभियान चलाया जा रहा है.

गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया
मतगणना (Photo Credits: PTI/File)

नोएडा (उप्र), 29 फरवरी : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर जिले में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को जागरुक करने का अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जिला प्रशासन के कुल आठ दल जागरुकता अभियान में जुटे हैं.

सहायक नोडल अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है. उन्होंने बताया कि इसके तहत विभिन्न स्थानों पर बैनर एवं पोस्टर लगाकर, पर्चे बांटकर और ब्लॉक स्तर पर गांवों में मुनादी कराके लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : Goa Assembly Elections: गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 587 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में दादरी, नोएडा और जेवर विधानसभा क्षेत्रों में करीब 100 मतदान केंद्रों पर 40 फीसदी से कम मतदान हुआ था. इस बार इन सभी क्षेत्रों में मतदाता चौपाल का आयोजन किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).