देश की खबरें | आंध्र प्रदेश से राज्यसभा की दौड़ में शामिल नहीं हैं गौतम अदानी या उनकी पत्नी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अदानी समूह ने रविवार को उन खबरों को खारिज किया जिसमें कहा जा रहा था कि गौतम अदानी या उनकी पत्नी प्रीति को राज्यसभा में एक सीट दी जा सकती है। गौरतलब है कि राज्यसभा सीटों के लिए आंध्र प्रदेश में 10 जून को चुनाव होना है।

अमरावती, 15 मई अदानी समूह ने रविवार को उन खबरों को खारिज किया जिसमें कहा जा रहा था कि गौतम अदानी या उनकी पत्नी प्रीति को राज्यसभा में एक सीट दी जा सकती है। गौरतलब है कि राज्यसभा सीटों के लिए आंध्र प्रदेश में 10 जून को चुनाव होना है।

कई महीनों से यहां के राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रीति अदानी को सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस की ओर से चार में से एक राज्यसभा सीट दी जा सकती है। अदानी समूह राज्य में कई परियोजनाएं चला रहा है और हाल में कई मौकों पर गौतम अदानी तथा मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के बीच निजी तौर पर बातचीत हुई है। समूह ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि राज्यसभा सीट मिलने वाली खबरें पूरी तरह गलत हैं।

बयान में कहा गया, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अपने हित साधने के लिए इस प्रकार की मीडिया खबरों में हमारा नाम खींच रहे हैं। न तो गौतम अदानी, न प्रीति अदानी और न ही अदानी परिवार के किसी अन्य सदस्य को राजनीति में करियर बनाने या राजनीतिक दल में शामिल होने में कोई रुचि है।”

रोचक बात यह है कि अदानी के बयान ने एक नए संभावित उम्मीदवार के बारे में अटकलों को मजबूती प्रदान की है। यह हैं एक अन्य उद्योगपति चलामलसेट्टी सुनील, जिन्होंने 2019 में काकीनाडा लोकसभा सीट से तेलुगु देसम पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और असफल रहने के बाद वह वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

सुनील की कंपनी ग्रीनको एनर्जी कुर्नूल जिले में एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण परियोजना चला रही है जिसे दुनिया में अपनी तरह की अनोखी परियोजना बताया जा रहा है।

जगन मोहन 17 मई को इस परियोजना का दौरा करेंगे। वाईएसआरसी कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि जातीय समीकरण के हिसाब से और अब अदानी के इस दौड़ में शामिल नहीं होने के बाद, सुनील राज्यसभा के उम्मीदवार हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान