देश की खबरें | गौरक्षक संगठन ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक गौरक्षक संगठन ने गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग करते हुए सोमवार को यहां रामलीला मैदान में रैली आयोजित की और इसके वध पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर एक गौरक्षक संगठन ने गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग करते हुए सोमवार को यहां रामलीला मैदान में रैली आयोजित की और इसके वध पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की।

गोपाष्टमी के मौके पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दावा किया कि गाय की हत्या करना 33 करोड़ हिंदू देवी-देवताओं की हत्या के समान है।

उन्होंने कहा कि ‘गौ माता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन' के बैनर तले भारतीय गौ क्रांति मंच ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की कि केंद्र को गायों को "राष्ट्र माता" घोषित करनी चाहिए और गौ-कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय बनाना चाहिए।

भारतीय गौ क्रांति मंच के संस्थापक गोपाल मणि महाराज ने कहा, ‘‘देश के साधु-संत कई वर्षों से मांग कर रहे हैं कि गायों को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।''

भागवत कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि देश में ऐसे कई गौरक्षक हैं जो अपनी जान जोखिम में डाल कर गौ तस्करों को पकड़ने का प्रयास करते हैं, लेकिन पुलिस उनके (गौरक्षकों के) खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करती है, जो पूर्णतया गलत है।

उन्होंने कहा, "गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कानून के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर