देश की खबरें | जम्मू से 7,053 तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कड़ी सुरक्षा के बीच 7,053 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शनिवार सुबह गंदेरबल जिले में स्थित पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जम्मू, 23 जुलाई कड़ी सुरक्षा के बीच 7,053 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शनिवार सुबह गंदेरबल जिले में स्थित पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, राजमार्ग बंद होने के कारण आधे से अधिक तीर्थयात्रियों को वापस लौटना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 243 वाहनों में तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए।
उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,504 तीर्थयात्री 88 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए। उन्होंने कहा कि इसके बाद कश्मीर में पहलगाम आधार शिविर के लिए 4,649 तीर्थयात्रियों को लेकर 155 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ।
हालांकि, पहलगाम की ओर जाने वाला तीर्थयात्रियों का काफिला भगवती नगर आधार शिविर लौट आया क्योंकि बारिश के परिणामस्वरूप भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद हो गया था। बालटाल की ओर जाने वाले काफिले को रामबन में रोका गया और तीर्थयात्रियों को यात्री निवास शिविर में रखा गया।
जम्मू में रातभर हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है।
इससे पहले, खराब मौसम और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की बुरी हालत के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को रोक दी गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 2.22 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बने हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 29 जून को शुरू हुई थी। यात्रा के दौरान अभी तक 35 लोगों की विभिन्न वजहों से मौत हो चुकी है। इनके अलावा आठ जुलाई को गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

