एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | गाशिमोव मेमोरियल शतरंज: ब्लिट्ज वर्ग के पहले दिन जीत से वंचित रहे आनंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद बुधवार को यहां सातवें वुगार गाशिमोव मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट के ब्लिट्ज वर्ग में एक भी बाजी नहीं जीत पाए।

खेल की खबरें | गाशिमोव मेमोरियल शतरंज: ब्लिट्ज वर्ग के पहले दिन जीत से वंचित रहे आनंद

बाकू (अजरबेजान), 22 दिसंबर भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद बुधवार को यहां सातवें वुगार गाशिमोव मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट के ब्लिट्ज वर्ग में एक भी बाजी नहीं जीत पाए।

पूर्व विश्व चैंपियन आनंद को अमेरिका के फाबियानो करूआना और हंगरी के रिचर्ड रेपोर्ट के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि उनकी पांच अन्य बाजियां ड्रॉ रही।

आनंद ने अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव, रूस के सर्जेई कर्जाकिन, चेक गणराज्य के डेविड नवारा, स्थानीय खिलाड़ियों वुगार असादली और राउफ मामेदोव के खिलाफ ड्रॉ खेला।

रेपिड वर्ग खत्म होने और ब्लिट्ज वर्ग के पहले दिन के खेल के बाद आनंद 5.5 अंक के साथ अंतिम स्थान पर चल रहे हैं। गुरुवार को ब्लिट्ज वर्ग के दूसरे दिन सभी खिलाड़ी बुधवार के अपने प्रतिद्वंद्वियों से उलट रंग के मोहरों के साथ खेलेंगे।

रेपोर्ट अभी 20.5 अंक के साथ शीर्ष पर हैं जबकि मामेदयारोव उनसे एक अंक पीछे हैं। करूआना के 18.5 अंक हैं।

इससे पहले रेपिड वर्ग में आनंद सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाए थे। उन्होंने छठे दौर में मामेदयारोव को हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2021 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).