नयी दिल्ली, 27 नवंबर दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस डालने के दौरान हुई।
उसने बताया कि जिस मकान में विस्फोट की यह घटना हुई, वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घटना स्थल पर, दो गैस सिलेंडर और ‘रीफिलिंग’ उपकरण पाए।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 25 नवंबर को हुई थी।
घटना के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, ‘‘एक चिंगारी से धमाका हुआ, जिससे दो लोग घायल हो गए और कमरे की छत को भी नुकसान पहुंचा। घायलों को पुलिस ने पीसीआर वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दोनों व्यक्तियों की पहचान जयवीर और अरविंद पांडे के रूप में हुई है।’’
पुलिस ने कहा कि वह पीड़ितों के गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनके बयान दर्ज नहीं कर सकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY