रामगढ़, 27 नवंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम से राज्य में क्रांतिकारी बदलाव लाया है।
रामगढ़ जिले में गोला प्रखंड के लुकैयाटांड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस पहल के चलते लोगों की शिकायतों का हल उनके घर पर ही हो रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘ पहले, लोगों का अधिकारियों के साथ सीधा संवाद नहीं हाता था और उन्हें अपनी शिकायतों के निवारण के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटना होता था। लेकिन इस सरकार ने अधिकारियों को लोगों का काम करने के लिए उनके घर तक भेज दिया है।’’
सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘ करीब 90,000 लोगों को निजी क्षेत्र में नौकरियां दी गयी हैं। सरकार ने कई लोगों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए वित्तीय मदद दी है।’’
अपनी सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सफलता का जिक्र करते हुए सोरेन ने कहा कि पहले केवल चंद लोगों को वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी।
उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन अब 60 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY