खेल की खबरें | गरबाइन मुगुरुजा ने शिकागो ओपन का खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यह उनका इस सत्र में डब्ल्यूटीए टूर में दूसरा और करियर का नौवां खिताब है।

यह उनका इस सत्र में डब्ल्यूटीए टूर में दूसरा और करियर का नौवां खिताब है।

इस साल मार्च में दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली नौवीं वरीयता प्राप्त मुगुरुजा ने 16वीं रैंकिंग की जबेर को 3-6, 6-3, 6-0 से हराया।

जबेर ने पहले सेट के चौथे गेम में मुगुरुजा की सर्विस तोड़ी तथा बैकहैंड विनर से यह सेट अपने नाम किया। जबेर ने दूसरे सेट के शुरू में मुगुरुजा की सर्विस तोड़कर 3-2 से बढ़त बनायी।

मुगुरुजा ने हालांकि इसके बाद अच्छी वापसी की और तुरंत ही ब्रेक प्वाइंट लेकर बराबरी कर दी। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन गेम जीतकर दूसरा सेट अपने नाम किया। तीसरे सेट में मुगुरुजा को जीतने में कोई दिक्कत नहीं हुई और उन्होंने जबेर को एक भी गेम नहीं जीतने दिया।

एपी

पंत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now