ताजा खबरें | स्वच्छ भारत मिशन के तहत 701 कूड़ा स्थलों का कूड़ा हटाया गया: सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2,424 पुराने कूड़ा स्थलों में से 701 का कूड़ा हटाया जा चुका है, जबकि 1,179 कूड़े के टीलों को समतल करने का काम अभी प्रगति पर है।
नयी दिल्ली, 17 मार्च केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2,424 पुराने कूड़ा स्थलों में से 701 का कूड़ा हटाया जा चुका है, जबकि 1,179 कूड़े के टीलों को समतल करने का काम अभी प्रगति पर है।
साहू ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन-शहरी की वेबसाइट के अनुसार पुराने कूड़े के नीचे दबी 6,252.60 एकड़ जमीन को समतल कर लिया गया है, जबकि 8,621 एकड़ जमीन को समतल किया जाना बाकी है।
एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि पुराने कूड़ा स्थल दशकों से हैं और यह बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य है।
साहू ने कहा कि पहली बार स्वच्छ भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर इन कूड़ा स्थलों को साफ किया गया है।
उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छतम पोर्टल पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में कुल 2,424 कूड़ा स्थलों पर (1000 टन से अधिक कचरे के साथ) 23.57 करोड़ मीट्रिक टन कचरे की पहचान की गई है।
साहू ने लिखित उत्तर में कहा, ‘‘12 मार्च, 2025 तक, 701 कूड़ा स्थलों का पूरी तरह से उपचार किया जा चुका है और 1,179 कूड़ा स्थलों पर काम चल रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)