देश की खबरें | दिल्ली के द्वारका इलाके में गैराज में लगी आग, 11 कारें जलकर खाक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के द्वारका सेक्टर-24 इलाके में बुधवार तड़के एक गैराज में आग लगने से 11 कारें जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, दो अप्रैल दिल्ली के द्वारका सेक्टर-24 इलाके में बुधवार तड़के एक गैराज में आग लगने से 11 कारें जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियां भेजी गईं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार तड़के लगभग तीन बजे द्वारका इलाके के धुल सिरस स्थित एक गैराज में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सुबह चार बजकर पांच मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि आग में 11 कारें और कुछ कल पुर्जे (स्पेयर पार्ट्स) जलकर खाक हो गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका सेक्टर-23 पुलिस थाने में तड़के तीन बजकर 12 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।
उन्होंने एक बयान में कहा कि गैराज के मालिक रितिक ने बताया कि ‘श्री श्याम ऑटोमोबाइल’ के पास खड़ी 10 से 12 कारों में आग लगी है।
पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और घटना की जांच जारी है।’’
उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

