Ganpati Idol Immersion: मुंबई में समुद्र से एक और शव बरामद, मृतक संख्या तीन हुई
महाराष्ट्र के वर्सोवा में अरब सागर में गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान डूबे 21 वर्षीय युवक का शव घटना के 32 घंटे बाद मंगलवार की सुबह बरामद किया गया. नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
मुंबई, 21 सितंबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के वर्सोवा में अरब सागर में गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान डूबे 21 वर्षीय युवक का शव घटना के 32 घंटे बाद मंगलवार की सुबह बरामद किया गया. नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विजय पाटिल का शव वर्सोवा में समुद्र से निकाल लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि जुहू में कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने पाटिल को ‘‘मृत लाया हुआ घोषित’’ किया.
प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार को पाटिल समेत तीन युवक समुद्र में बह गए थे. दो युवकों के शव सोमवार को बरामद किए गए. उन दोनों युवकों की उम्र क्रमश: 18 और 20 वर्ष थी. रविवार रात करीब नौ बजे पांच युवक वर्सोवा जेट्टी में समुद्र में प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे. दो युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया लेकिन तीन अन्य समुद्र में बह गए.यह भी पढ़ें : Maharashtra: देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला सहित दो लोग गिरफ्तार
मुंबई एवं महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में 10 दिवसीय गणेश उत्सव के आखिरी दिन रविवार को गणेश और गौरी की प्रतिमा का विभिन्न जलाशयों में विसर्जन किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2021 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

