Navi Mumbai: नवी मुंबई में कार से एक करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
नवी मुंबई में एक करोड़ रुपये मूल्य के गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग के उड़न दस्ते ने बुधवार को तलोजा इलाके में यह जब्ती की.
ठाणे, 14 जून : नवी मुंबई में एक करोड़ रुपये मूल्य के गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग के उड़न दस्ते ने बुधवार को तलोजा इलाके में यह जब्ती की.
उन्होंने बताया कि एक कार से 414 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मुंबई के सायन कोलीवाड़ा निवासी आरिफ जाकिर शेख और परवेज बबुआली शेख के रूप में हुई है. आबकारी विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है. यह भी पढ़ें : कुवैत अग्निकांड ऐसी त्रासदी जिसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
अधिकारी ने बताया कि तलोजा पुलिस ने स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

