एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप से पॉजिटिव पाया गया था गांगुली को : अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष सौरव गांगुली की जांच में कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

खेल की खबरें | कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप से पॉजिटिव पाया गया था गांगुली को : अस्पताल

कोलकाता, एक जनवरी बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष सौरव गांगुली की जांच में कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि  इसके गंभीर नहीं होने के कारण उन्हें चार दिन बाद छुट्टी दे गयी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पृथकवास पर रह कर इससे उबर सकते है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ गांगुली के नमूनों की जांच में डेल्टा प्लस स्वरूप पॉजिटिव मिला है।  हम इसका इलाज कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि गांगुली को ओमिक्रॉन स्वरूप के लिए जांच में नेगेटिव आने के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई थी। वह अगले एक पखवाड़े के लिए डॉक्टरों की देखरेख में घर में पृथकवास रहेंगे।

कोविड-19 के लिये आरटी-पीसीआर परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद 49 वर्षीय गांगुली को एहतियात के तौर पर सोमवार रात को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में उन्हें ‘‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी’’ दी गयी थी।

गांगुली को इस साल के शुरू में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हृदय संबंधी कुछ समस्याओं के कारण उनकी आपात एंजियोप्लास्टी की गयी थी।

उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल के शुरू में कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2022 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).