एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद गांगुली अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है । क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

खेल की खबरें | कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद गांगुली अस्पताल में भर्ती

कोलकाता, 28 दिसंबर बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है । क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

गांगुली को कोरोना टीके के दोनों डोज लग चुके हैं और वह लगातार यात्रा कर रहे थे ।

उन्हें सोमवार की रात एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया । उनका आरटी पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आया था ।

बोर्ड के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ उन्हें वुडलैंड्स नर्सिंग होम ले जाया गया । उन्हें दवा दी गई है और उनकी हालत स्थिर है ।’’

गांगुली को इस साल की शुरूआत में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था । ह्र्दय से जुड़ी परेशानियों के बाद उनकी आपात एंजियोप्लास्टी कराई गई थी ।

उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2021 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).