देश की खबरें | गैंगस्टर जेल में हत्याओं का मना रहे थे जश्न, वीडियो आने पर जेल अधीक्षक समेत पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की तरन तारन जेल में विरोधी गिरोह के सदस्यों की हत्या का कुछ गैंगस्टर द्वारा ‘जश्न’ मनाने का एक कथित वीडियो रविवार को सामने आया। इसके बाद जेल अधीक्षक समेत पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

चंडीगढ़, पांच मार्च पंजाब की तरन तारन जेल में विरोधी गिरोह के सदस्यों की हत्या का कुछ गैंगस्टर द्वारा ‘जश्न’ मनाने का एक कथित वीडियो रविवार को सामने आया। इसके बाद जेल अधीक्षक समेत पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना पिछले हफ्ते की है और जिन लोगों की हत्या हुई है वे गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी थे। वीडियो सामने आने के बाद पंजाब पुलिस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने यहां कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस ने रविवार को सात जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया और उनमें से पांच को लापरवाही और कैदियों के साथ साठगांठ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने गिरफ्तार किए गए पांच अधिकारियों की पहचान जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़, अतिरिक्त जेल अधीक्षक विजय कुमार, सहायक जेल अधीक्षक हरीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह और एएसआई हरचंद सिंह के रूप में की।

तरन तारन जिले के गोइंदवाल साहिब केंद्रीय कारागार में पिछले रविवार को हत्याओं के सिलसिले में सात गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पिछले हफ्ते कैदियों में हुए संघर्ष में बटाला के रहने वाले मनदीप सिंह उर्फ तूफान तथा बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह उर्फ मोहना की मौत हो गई थी। वे मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी थे।

शुरुआती जांच में पता चला कि जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों के बीच संघर्ष हुआ था।

करीब एक मिनट लंबे वीडियो को जेल में बंद कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने शूट किया है जिसमें खुद की पहचान सचिन भिवानी के तौर पर बताने वाला एक कैदी कहता है कि मृत गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान