एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अदालत में पेशी में आये गैंगस्टर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के नागौर की एक अदालत में पेशी पर आये एक गैंगस्टर की अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

देश की खबरें | अदालत में पेशी में आये गैंगस्टर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी, मौत

जयपुर, 19 सितम्बर राजस्थान के नागौर की एक अदालत में पेशी पर आये एक गैंगस्टर की अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि गैंगस्टर संदीप सेठी अपने साथियों के साथ दो वाहनों में सोमवार को नागौर कल एक अदालत में किसी मुकदमे में पेशी पर आया था।

अदालत के बाहर पहुंचने पर मोटरसाइकिल सवार चार पांच अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोलीबारी कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक संदीप अपराधिक प्रवृत्ति का बदमाश था और उसपर 25 मुकदमे दर्ज हैं। 12 सितम्बर को उसकी जमानत हुई थी और वह आज किसी मुकदमे की पेशी के सिलसिले में अपने साथियों के साथ अदालत आया था।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने करीब 9-10 राउंड फायर किए जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिये नागौर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के जरिये गोलीबारी करने वाले बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस गोलीबारी की जांच गैंगवार के कोण से भी कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).