एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गैंगस्टर राणा कंडोवालिया की पंजाब के अस्पताल में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमृतसर के पुलिस आयुक्त सुकचैन सिंह गिल ने बताया कि गैंगस्टर राणा कंडोवालिया की बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

देश की खबरें | गैंगस्टर राणा कंडोवालिया की पंजाब के अस्पताल में मौत

अमृतसर, चार अगस्त अमृतसर के पुलिस आयुक्त सुकचैन सिंह गिल ने बताया कि गैंगस्टर राणा कंडोवालिया की बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

गौरतलब है कि मंगलवार को कथित रूप से एक प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्य द्वारा चलायी गयी गोलियां लगने से कंडोवालिया घायल हो गया था।

गिल ने बताया कि घटना के वक्त कंडोवालिया एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने गया था। उसे तुरंत नाजुक हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया।

पुलिस के अनुसार, कंडोवालिया को बेहद नजदीक से सीने और सिर में गोली मारी गयी थी।

गिल ने बताया कि कंडोवालिया के परिवार के सदस्यों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर चार आरोपियों मनी, जगरोशन (गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया) और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).