एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गैंगस्टर प्रसाद पुजारी से मुंबई जेल में दो गुटों के बीच झगड़े के दौरान मारपीट की गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गैंगस्टर प्रसाद पुजारी से मुंबई में आर्थर रोड जेल के भीतर कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान कथित तौर पर मारपीट की गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गैंगस्टर प्रसाद पुजारी से मुंबई जेल में दो गुटों के बीच झगड़े के दौरान मारपीट की गयी

मुंबई, 14 जुलाई गैंगस्टर प्रसाद पुजारी से मुंबई में आर्थर रोड जेल के भीतर कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान कथित तौर पर मारपीट की गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह झड़प पिछले सप्ताह केंद्रीय कारागार में हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने झड़प में शामिल पुजारी समेत सात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना छह जुलाई को उस समय हुई जब एक बैरक में एक कैदी ने अपने पैर फैला रखे थे और उसी दौरान एक अन्य गुट का एक कैदी उस रास्ते से गुजर रहा था।

उन्होंने बताया कि पैर फैलाने पर वहां से गुजरने में दिक्कत होने पर कैदी ने आपत्ति जतायी, जिसके बाद पैर फैलाकर बैठे कैदी ने उससे गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

इसी बैरक में बंद प्रसाद पुजारी और उसके कुछ साथी भी इस झगड़े में शामिल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि चार कैदियों ने पुजारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की।

उन्होंने बताया कि पुजारी ने लड़ाई में बीच-बचाव की कोशिश की थी लेकिन दूसरे समूह के कैदियों ने उसकी पिटायी कर दी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद गैंगस्टर और उसके साथियों ने भी दूसरे समूह के कैदियों की पिटायी की।

अधिकारी ने बताया कि झगड़ा शुरू होने के कुछ ही देर बाद जेल प्राधिकारियों ने बीच-बचाव किया और स्थिति को काबू में किया।

उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर एन एम जोशी मार्ग पुलिस थाने में सात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 (2) (झगड़ा करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गोला मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).