एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीमार पत्नी से मिलने के बाद जेल लौटा गैंगस्टर नीरज बवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना अपनी बीमार पत्नी से पश्चिम दिल्ली के एक अस्पताल में मिलने के बाद शाम चार बजे तिहाड़ जेल लौट आया। उसे पत्नी से मुलाकात के लिए एक दिन की अभिरक्षा पैरोल दी गई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बीमार पत्नी से मिलने के बाद जेल लौटा गैंगस्टर नीरज बवाना

नयी दिल्ली, एक जुलाई जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना अपनी बीमार पत्नी से पश्चिम दिल्ली के एक अस्पताल में मिलने के बाद शाम चार बजे तिहाड़ जेल लौट आया। उसे पत्नी से मुलाकात के लिए एक दिन की अभिरक्षा पैरोल दी गई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वह कई सुरक्षा घेरे में अस्पताल पहुंचा और 15 से अधिक दिल्ली पुलिस के जवान उसकी सुरक्षा में तैनात थे।

एक पुलिस सूत्र ने बताया, "उसे एक वैन में अस्पताल लाया गया और तिहाड़ जेल से अस्पताल तक के पूरे रास्ते की पहले जांच की गई...ताकि किसी भी तरह की गैंगवार जैसी स्थिति से बचा जा सके।"

सूत्र ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल के बाहर और अंदर सुरक्षा बढ़ा दी थी।

अदालत ने बवाना को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी। उसकी पत्नी मस्तिष्क में नस ब्लॉकेज के कारण उपचाराधीन हैं।

बवाना को एक उच्च जोखिम वाला कैदी माना जाता है। वह हत्या के कई मामलों में 2015 से जेल में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर के खिलाफ कुल 28 मामले दर्ज हैं।

सूत्र ने कहा, "लॉरेंस बिश्नोई गिरोह, काला जठेड़ी, कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह और नीतू दाबोदा गिरोह सहित प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के साथ लंबे समय से गैंगवार जारी है। अपनी पत्नी से मिलने के बाद बवाना को वापस जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।"

जेल में बंद गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पिछले साल 12 मार्च को होने वाले उसके विवाह समारोह के लिए अभिरक्षा पैरोल दी गई थी।

हाल में, दिल्ली की अदालत ने ‘इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन’ (आईवीएफ) उपचार से संबंधित चिकित्सा प्रक्रिया के लिए जठेड़ी की अंतरिम अभिरक्षा पैरोल की मांग को स्वीकार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).