गैंगस्टर काला जठेड़ी ने दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनुराधा चौधरी के साथ लिए सात फेरे
गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और “हिस्ट्रीशीटर” अनुराधा चौधरी उर्फ “मैडम मिंज” मंगलवार को दिल्ली में भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच सात फेरे लिए. चौधरी हरियाणा के सोनीपत से एक एसयूवी कार में विवाह स्थल पर पहुंचा.
नयी दिल्ली, 12 मार्च : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और “हिस्ट्रीशीटर” अनुराधा चौधरी उर्फ “मैडम मिंज” मंगलवार को दिल्ली में भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच सात फेरे लिए. चौधरी हरियाणा के सोनीपत से एक एसयूवी कार में विवाह स्थल पर पहुंचा.
पुलिस ने द्वारका सेक्टर-3 के संतोष गार्डन इलाके में स्थित बारात घर के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की है. संदीप के वकील ने 51,000 रुपये में बारात घर बुक किया है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर की आपराधिक छवि और उसके पिछले रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एक योजना बनाई थी. यह भी पढ़ें : Bhupinder Singh Hooda on Haryana Politics: भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में राष्ट्रपति शासन की मांग की, कहा- ‘ठगबंधन’ था BJP-JJP का गठबंधन, VIDEO देखें
#WATCH गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेरी को उसके विवाह समारोह के समापन के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा ले जाया गया।
उन्होंने आज भारी सुरक्षा तैनाती के बीच 'हिस्ट्रीशीटर' अनुराधा चौधरी उर्फ 'मैडम मिंज' से शादी कर ली।
तिहाड़ जेल में बंद संदीप को दिल्ली की एक अदालत द्वारा शादी के लिए सुबह… pic.twitter.com/Pj1B7f9v0m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2024
एक समय वांछित अपराधी और सात लाख रुपये के ईनामी रहे संदीप को अपनी शादी के लिए दिल्ली की एक अदालत से छह घंटे की पैरोल मिली थी.
चौधरी के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

