देश की खबरें | गैंगस्टर भगवानपुरिया का करीबी सहयोगी पंजाब में पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस की ‘गैंगस्टर विरोधी कार्यबल’ ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी सहयोगी को बटाला के घुमान में पिछले महीने हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पकड़ा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, आठ जून पंजाब पुलिस की ‘गैंगस्टर विरोधी कार्यबल’ ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी सहयोगी को बटाला के घुमान में पिछले महीने हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पकड़ा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरदासपुर के अथवाल गांव निवासी नीलसन मसीह उर्फ सन्नी के रूप में हुई है।

घुमान-श्री हरगोबिंदपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर 26 मई को हुई गोलीबारी में गुरप्रीत सिंह गोरा उर्फ गोरा बरियार की मौत हो गई थी और बिल्ला मंडियाला घायल हो गया था।

डीजीपी यादव ने बताया कि पूछताछ में मसीह के जग्गू भगवानपुरिया के संपर्क में होने की बात सामने आई है।

उन्होंने बताया कि भगवानपुरिया के निर्देश पर ही मसीह ने गोरा बरियार की हत्या की साचिश रची थी और अपने तीन साथियों के साथ इस हमले को अंजाम दिया था।

उन्होंने बताया कि मसीह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन समेत कम से कम सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पंजाब पुलिस के प्रमुख ने बताया कि मसीह को आगे की कार्रवाई के लिए बटाला पुलिस को सौंप दिया गया है।

मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें