देश की खबरें | गैंगस्टर अशोक प्रधान, उसके साथी को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने कई मामलों में वांछित एक कथित गैंगस्टर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

नयी दिल्ली, दो फरवरी दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने कई मामलों में वांछित एक कथित गैंगस्टर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को गैंगस्टर अशोक प्रधान (36) और उसके सहयोगी अरुण बाबा को गिरफ्तार किया। दोनों पर क्रमश: पांच लाख रुपये और एक लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस ने बताया कि दोनों अदालत में अगली पेशी के दौरान अपने प्रतिद्वंदी नीरज बवाना और नवीन बाली की हत्या की योजना बना रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) मनीषी चन्द्रा ने बताया कि अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘31 जनवरी को हमारी टीम को सूचना मिली थी कि अशोक प्रधान और अरुण बाबा किसी कारण से बाहरी रिंग रोड पर मिलेनियम पार्क आने वाले हैं। इसके आधार पर हमने कार से यात्रा कर रहे दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम भेजी।’’

चन्द्रा ने कहा, ‘‘उनके कब्जे से पिस्तौल और पांच गोलियां बरामद हुई हैं। वह जिस कार में यात्रा कर रहे थे वह हरियाणा के रोहतक से लूटी गई थी, वाहन को जब्त कर लिया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रधान की नीरज बवाना और उसके गिरोह से पुरानी रंजिश है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\