देश की खबरें | गैंगस्टर अबू सलेम ने जानना चाहा कि उसकी सजा पूरी होने में कितने दिन बचे हैं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद गैंगस्टर अबू सलेम ने यहां एक विशेष अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर कर जेल की सजा पूरी होने के बाद जेल से रिहाई की सही तारीख बताने का अनुरोध किया है।
मुंबई, 15 अक्टूबर जेल में बंद गैंगस्टर अबू सलेम ने यहां एक विशेष अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर कर जेल की सजा पूरी होने के बाद जेल से रिहाई की सही तारीख बताने का अनुरोध किया है।
सलेम को 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पित कराकर भारत लाया गया था। उसे 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाको में उसकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया और 2017 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
गैंगस्टर ने पिछले सप्ताह विशेष टाडा (आतंकवादी और विध्वंसकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) मामलों की अदालत में दी गई अर्जी में कहा कि 20 जुलाई को उसने नासिक केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक को पत्र लिखकर जेल में शेष बचे दिनों की जानकारी मांगी थी। वह इस समय नासिक जेल में बंद है।
सलेम को जब जेल प्रशासन से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने अदालत में अर्जी देकर अनुरोध किया कि जेल प्रशासन को इस संबंध में जानकारी देने का निर्देश दे।
सलेम ने दावा किया कि वह 23 साल और सात महीने कारागार में बिता चुका है। उसकी अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 17 अक्टूबर तक टाल दी।
सलेम ने दावा किया कि पुर्तगाल से उसके प्रत्यर्पण के दौरान वहां की सरकार को भारत ने आश्वासन दिया था कि उसे 25 साल से अधिक समय तक जेल में नहीं रखा जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

