देश की खबरें | नाबालिग लड़कियों की तस्करी कर उन्हें बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : चार आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संभल जिले में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों की तस्करी करने वाले कथित गिरोह का बुधवार को भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
संभल (उप्र), एक नवंबर संभल जिले में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों की तस्करी करने वाले कथित गिरोह का बुधवार को भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने बहजोई थाना क्षेत्र में कैला देवी चौराहे के पास कप्तान नामक व्यक्ति और उसकी पत्नी विनीता को पकड़कर उनके कब्जे से 14 साल की एक लड़की को मुक्त कराया।
उनके मुताबिक, अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे उस लड़की को दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन से बहला-फुसलाकर लाये थे और उसे श्रीपाल नामक व्यक्ति को 20 हजार रुपये में बेचने की योजना थी। उन्होंने बताया कि यह गिरोह नाबालिग लड़कियों की तस्करी करता है।
गुनावत ने बताया कि पकड़े गये दम्पति की निशानदेही पर पुलिस ने श्रीपाल और गिरोह में उसके साथी राम अवतार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि सभी अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनके द्वारा पूर्व में की गयी ऐसी ही अन्य वारदातों के बारे में जानकारी मिल सके।
उन्होंने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

