एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोरखपुर रेलवे स्टेशन के करीब बेघर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास 25 वर्षीय एक बेघर महिला का तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर अपहरण कर उससे समूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गोरखपुर रेलवे स्टेशन के करीब बेघर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

गोरखपुर (उप्र), आठ सितंबर गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास 25 वर्षीय एक बेघर महिला का तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर अपहरण कर उससे समूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि महिला बुधवार रात घटना के बाद राजकीय रेलवे (जीआरपी)थाने पहुंची और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज की और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधीक्षक रेलवे अवधेश सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बाहर धर्मशाला बाजार पुल के पास रहने वाली महराजगंज जिले की एक महिला ने आरोप लगाया है कि धर्मशाला बाजार मंडी रेलवे लाइन के पास तीन युवकों ने उसका जबरन अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक महिला ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी उसकी पिटाई करके फरार हो गये।

घटना के बाद घायल महिला जीआरपी थाने पहुंची और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सिंह ने बताया,‘‘महिला ने जीआरपी थाने में सामूहिक बलात्कार की शिकायत की है। उसके बयान दर्ज किए गए और उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।’’

उन्होंने कहा कि आरोपियों को महिला के विवरण और सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).