एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | धौलपुर जिले में दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

देश की खबरें | धौलपुर जिले में दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

जयपुर, 17 मार्च राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दलित महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ खेत से घर लौट रही थी, तभी उसके साथ कुछ लोगों ने बलात्कार किया।

पीड़िता की शिकायत के बाद इस संबंध में कंचनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, लालू ठाकुर, धन सिंह ठाकुर, विपिन ठाकुर, मोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर और लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार को उसे तथा उसके पति को रास्ते में रोका और उनके साथ मारपीट की।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति को देसी पिस्तौल की बट से मारा गया और वह वहां से भाग गई। इसके बाद, लालू और धन सिंह ने उसे पकड़ लिया और दोनों ने बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना के समय उसके बच्चे वहीं रो-बिलख रहे थे।

आरोपी और महिला एक ही गांव के रहने वाले हैं।

धौलपुर ग्रामीण के वृत्ताधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सिंह ने कहा, ‘‘ मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).