देश की खबरें | त्रिपुरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर त्रिपुरा जिले में दो लोगों ने 16 साल की एक लड़की का कथित रूप से अपहरण किया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और एक जंगल में छोड़कर चले गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अगरतला, 13 सितंबर उत्तर त्रिपुरा जिले में दो लोगों ने 16 साल की एक लड़की का कथित रूप से अपहरण किया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और एक जंगल में छोड़कर चले गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पीड़िता का धर्मनगर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसे कई चोटें आई हैं।
पुलिस ने बृहस्पतिवार की घटना में कथित रूप से शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने शुक्रवार को कहा, ‘‘लड़की बृहस्पतिवार शाम को गांव में घूम रही थी। अचानक से आए बाइक सवार दो लोगों ने उसका अपहरण किया और पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।’’
एसपी ने कहा कि आरोपियों ने अपराध को अंजाम देने के बाद लड़की को जंगल में ही छोड़ दिया और वहां से भाग गए।
स्थानीय लोगों ने बाद में लड़की को बेहोश हालत में देखा और घटना के बारे में उसके परिवार को सूचित किया।
पीड़िता की बड़ी बहन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ग्रामीणों द्वारा सूचित किए जाने के बाद, हम मौके पर पहुंचे और मेरी बहन को उपटाखली स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उसे वहां से धर्मनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर थी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेरी बहन से बलात्कार करने वाले लोगों ने उसे यह सोचकर जंगल में फेंक दिया कि वह मर गई है।’’
एसपी ने कहा, ‘‘हमने मामले को गंभीरता से लिया है। दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उन्हें आज पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की उचित जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। हम इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।’’
चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में पीड़िता से बात की है तथा वह अब खतरे से बाहर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2024 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

