Bhadohi Gang Rape: उत्तर प्रदेश के भदोही में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार, तीन किशोरों को हिरासत में लिया गया
उत्तर प्रदेश के भदोही में तीन नाबालिग लड़कों ने 16 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया. पुलिस ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी.
भदोही (उप्र), 22 जून : उत्तर प्रदेश के भदोही में तीन नाबालिग लड़कों ने 16 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया. पुलिस ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि 15 से 17 साल की उम्र के तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया है. गोपीगंज के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक जून को लड़की पड़ोस की एक दुकान पर गई थी, तभी तीनों लड़के उसे जबरन एक कमरे में ले गए और एक-एक कर उससे बलात्कार किया.
सिंह ने कहा कि उन्होंने कृत्य का एक वीडियो बनाकर लड़की को धमकाया. थाना प्रभारी ने कहा कि लड़कों ने उसे फिर से दुकान पर आने पर परेशान करना शुरू कर दिया और फिर तीनों किशोरों ने बृहस्पतिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर की कंपनी में महिला कर्मचारियों के ‘यौन उत्पीड़न’ को लेकर बिहार सरकार को नोटिस
उन्होंने बताया कि जब पीड़िता के परिवार को घटना के बारे में पता चला तो वे पुलिस के पास पहुंचे और तीनों किशोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. सिंह ने बताया कि लड़की को शुक्रवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया जबकि तीनों लड़कों को मिर्जापुर जिले के किशोर गृह में भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

