एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सात आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा के रेलवे कॉलोनी इलाके में मध्य प्रदेश की 40 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, सात आरोपी गिरफ्तार

कोटा (राजस्थान), आठ अप्रैल राजस्थान के कोटा के रेलवे कॉलोनी इलाके में मध्य प्रदेश की 40 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूर महिला के साथ शुक्रवार देर रात सात से आठ लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया और अगले दिन सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अब भी फरार है।

पुलिस ने कहा कि महिला घर लौट रही थी, तभी रात करीब साढ़े आठ बजे तीन-चार लोगों ने उसको घेर लिया। उन्होंने बताया कि वे उसे विद्युत उपकेंद्र के पास एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने तीन-चार दोस्तों को बुलाया और उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि जिस रात महिला के साथ दुष्कर्म हुआ, उस रात उसका पति मध्य प्रदेश में अपने पैतृक गांव में था।

उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज यादव ने कहा कि आठ आरोपियों की पहचान की गई है और सात को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी अभी फरार है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आठ आरोपियों में से दो की आपराधिक पृष्ठभूमि है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).