देश की खबरें | मैसुरु में मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मैसुरु स्थित निजी चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही छात्रा से शहर के बाहरी इलाके ललिताद्रीपुरा में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मैसुरु, 25 अगस्त कर्नाटक के मैसुरु स्थित निजी चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही छात्रा से शहर के बाहरी इलाके ललिताद्रीपुरा में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि छात्रा मंगलवार को अपने पुरुष मित्र के साथ वाहन पर पीछे बैठकर चामुंडा हिल्स की ओर जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने शुरुआत में उनसे पैसे की मांग की लेकिन जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो पीड़िता के दोस्त पर हमला किया और लड़की को खींचकर अपराध स्थल ले गए।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। उसकी शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
मैसुरु के पुलिस आयुक्त डॉ.चंद्रगुप्त ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की है।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद को दोषियों को पकड़ने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है।
बोम्मई ने कहा,‘‘बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मैंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि जो भी दोषी हो उनकी पहचान होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’’
राज्य के गृहमंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस को मामले की जांच करने और सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। शुरुआती जानकारी के आधार पर मंत्री ने बताया कि अपराध में चार लोग संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार को मैसुरु जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2021 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

