देश की खबरें | मध्य प्रदेश में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से पांच लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
शहडोल (मध्य प्रदेश), सात मई मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से पांच लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को उस समय हुई, जब लड़की कोचिंग सेंटर से लौट रही थी और अपनी सहेली से बात कर रही थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार प्रतीक ने बताया, "पीड़िता ने सोमवार देर रात पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।"
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब लड़की कोचिंग संस्थान से लौट रही थी।
अधिकारी ने बताया, "लड़की अपनी सहेली से बात कर रही थी कि तभी पांच युवक वहां आए और उन्होंने उनसे पूछा कि वे वहां क्यों खड़े हैं और उन्हें धमकाया। उन्होंने उनका वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया।"
पुलिस ने बताया कि वीडियो बनाने के बाद आरोपी नाबालिग लड़की को जबरन पास के जंगल में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता अपने दोस्त के घर पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

