देश की खबरें | इंदौर में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग लड़के समेत दो लोग हिरासत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करके उसका वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इंदौर (मध्यप्रदेश), 14 नवंबर इंदौर में 15 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करके उसका वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग लड़के समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीणा ने बताया कि लड़की की अपने एक पुरुष मित्र के साथ अनबन हो गई थी।
उन्होंने बताया कि उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल नाबालिग लड़का और 19 वर्षीय युवक उसके पुरुष मित्र के दोस्त हैं।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी चार नवंबर को लड़की को यह झांसा देकर अपने साथ मल्हारगंज थाना क्षेत्र के एक कमरे में ले गए कि वे उसके पुरुष मित्र के साथ उसकी दोबारा दोस्ती करा देंगे।
मीणा ने बताया कि लड़की दोनों लोगों को पहले से जानती थी, इसलिए वह भरोसा करके उनके साथ चली गई।
डीसीपी ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है।
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने पीड़ित लड़की के बयान के हवाले से बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने लड़की का वीडियो भी बनाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

