देश की खबरें | नागौर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज, चार आरोपी नाबालिग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के नागौर जिले में 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पांच आरोपियों में से चार नाबालिग हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
जयपुर, 21 मई राजस्थान के नागौर जिले में 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पांच आरोपियों में से चार नाबालिग हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार यह घटना छह अप्रैल को चितावा थाना क्षेत्र की है, जब लड़की परिवार के सदस्यों के साथ वहां पारिवारिक समारोह में शामिल होने गई थी।
आरोपियों ने धमकाकर उसके साथ खेतों में दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि किशोरों में से एक पीड़िता का रिश्तेदार है।
कुचामन के वृत्ताधिकारी संजीव कटेवा ने कहा, "मरोठ पुलिस थाने में कल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश की जा रही है।"
लड़की पिछले कुछ दिनों से परेशान थी और घटना का पता 19 मई को तब चला जब परिजनों ने उसे सांत्वना दी। पीड़िता का शुक्रवार रात मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

