देश की खबरें | ओडिशा में बालासोर ट्रेन हादसे व जी20 जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित हैं गणेश चतुर्थी पंडाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में भगवान गणेश के पंडाल विभिन्न विषयों पर तैयार किये गए हैं जिनमें राज्य के बालासोर में ट्रेन हादसे से लेकर जी20 की भारत की अध्यक्षता भी शामिल है। पंडालों में उन घटनाओं की झलक मिलती है जिसने बीते एक साल के दौरान अपनी छाप छोड़ी है।

भुवनेश्वर, 20 सितंबर ओडिशा में भगवान गणेश के पंडाल विभिन्न विषयों पर तैयार किये गए हैं जिनमें राज्य के बालासोर में ट्रेन हादसे से लेकर जी20 की भारत की अध्यक्षता भी शामिल है। पंडालों में उन घटनाओं की झलक मिलती है जिसने बीते एक साल के दौरान अपनी छाप छोड़ी है।

बारिश के बावजूद राज्य के लोग गणेश चतुर्थी का उत्सव पारंपरिक उत्साह के साथ मना रहे हैं। भुवनेश्वर में साहीद नगर पूजा पंडाल में भारत की जी20 अध्यक्षता को दर्शाया गया है। पंडाल में भगवान गणेश की ‘पर्यावरण अनुकूल’ मूर्ति स्थापित की गई है।

स्टेशन बाजार पंडाल में स्थापित मूर्ति ने शहर के लोगों को काफी आकर्षित किया है। यह मूर्ति आठ अलग-अलग तरह के तीन लाख बीजों को इस्तेमाल करके बनाई गई है।

बडागढ़ में 10 किलोग्राम चांदी से बनाई गई 55 फुट ऊंची मूर्ति को देखने भी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। इसका आयोजन ‘ब्राइट स्टार यूथ एसोसिएशन’ ने किया है।

दो पंडालों का विषय बालासोर ट्रेन हादसा है। ये पंडाल अंगुल जिले के तेलचेर और भुवनेश्वर के गढकाना में बनाये गए हैं।

तेलचेर पंडाल में आयोजकों ने दुर्घटनाग्रस्त कोच की प्रतिकृतियां बनाई हैं। साथ ही इसमें बचाव अभियान, मीडिया कवरेज और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तस्वीरें भी लगायी गई हैं।

पूजा समिति सदस्य करूनाकर बाई ने कहा, “ट्रेन हादसे ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया था। पंडाल एक तरह से भगवान से प्रार्थना करता है कि ऐसी दुर्घटनाएं फिर न हों।”

राज्य के विभिन्न हिस्सों और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से हजारों लोग प्राचीन गणेश मंदिर में अनुष्ठान देखने के लिए गंजाम जिले के बेरहामपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पंचामा नामक गांव में एकत्र हो रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भीड़ नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बेरहामपुर के पुलिस अधीक्षक श्रवण विवेक एम. ने बताया, “ अबतक किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट