जरुरी जानकारी | गांधार ऑयल रिफाइनरी के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 15.25 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गांधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के दूसरे दिन 15.25 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 23 नवंबर गांधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के दूसरे दिन 15.25 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 500.69 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 2,12,43,940 शेयरों की पेशकश की गयी है। इसके मुकाबले 32,39,33,896 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इस तरह निर्गम को 15.25 गुना अभिदान मिला।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 26.23 गुना अभिदान मिला। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के मामले में 17.24 गुना तथा पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 3.14 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ में 302 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और 1,17,56,910 शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत हैं।

आईपीओ शुक्रवार तक खुला रहेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 160-169 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

गांधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) लिमिटेड ने मंगलवार को बड़े निवेशकों (एंकर) से 150 करोड़ रुपये से कुछ अधिक जुटाये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now