‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम थॉर ने डेडलिफ्ट का विश्व रिकॉर्ड बनाया

जॉनसन ने एचबीओ पर प्रसारित होने वाली इस लोकप्रिय सीरीज में ग्रेगर ‘‘द माउंटेन’’ क्लेगन की भूमिका निभाई है।

उन्होंने अपने निवास स्थान आइसलैंड में ‘थॉर पॉवर जिम’ में सफलतापूर्वक यह रिकॉर्ड बनाया।

जॉनसन (31) ने ईएसपीएन से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि आज मैं और अधिक कर सकता था लेकिन अब इसका क्या मतलब है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इससे खुश हूं।’’

इससे पहले एडी हॉल ने विश्व डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में 500 किलोग्राम वजन उठाकर 2016 में पिछला विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

डेडलिफ्ट में एक धातु के दंड या बार के दोनों तरफ वजन लटकाकर खिलाड़ी कूल्हों के स्तर तक उठाता है और फिर जमीन पर रखता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)