जरुरी जानकारी | रूसी गैस आपूर्ति संकट के कारण गेल का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 77.5 प्रतिशत घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी गैस वितरक गेल इंडिया लिमिटेड का 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ गैस की ऊंची कीमतों और रूस से आपूर्ति बाधित होने से 77.5 प्रतिशत गिर गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 मई देश की सबसे बड़ी गैस वितरक गेल इंडिया लिमिटेड का 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ गैस की ऊंची कीमतों और रूस से आपूर्ति बाधित होने से 77.5 प्रतिशत गिर गया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
गेल ने शेयर बाजार को बताया, “कंपनी ने मार्च, 2023 तिमाही में 603.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में 2,683.11 करोड़ रुपये था।”
मुनाफे में कमी ऊंची कीमतों के कारण गैस की मात्रा में कमी और रूस से आपूर्ति में अवरोध के कारण हुई है।
गेल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संदीप कुमार गुप्ता ने बताया, “ऊंची कीमतों और लंबे समय तक कम कीमत वाली एलएनजी की उपलब्धता नहीं होने से कंपनी का कारोबार प्रभावित हुआ है।”
ऊंची कीमतों के कारण कुछ ग्राहकों ने गैस खरीदने से परहेज किया और इसकी तुलना में नेफ्था जैसे सस्ते तरल ईंधन का उपयोग किया। इसके साथ ही रूस की प्रमुख ऊर्जा कंपनी गैजप्रोम की पूर्व इकाई ने यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति बंद कर दी, जिससे गेल की पाइपलाइनों के माध्यम से गैस का संचारण कम हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2023 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

