जरुरी जानकारी | गेल 15 जनवरी को शेयर पुनर्खरीद, लाभांश पर करेगी विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी गैस वितरण कंपनी गेल (इंडिया) लि. शुक्रवार को शेयर पुनर्खरीद पर विचार करेगी। इस पहल का मकसद अधिशेष राशि शेयरधारकों को लौटाना है। कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक भारत सरकार है।

नयी दिल्ली, 11 जनवरी देश की सबसे बड़ी गैस वितरण कंपनी गेल (इंडिया) लि. शुक्रवार को शेयर पुनर्खरीद पर विचार करेगी। इस पहल का मकसद अधिशेष राशि शेयरधारकों को लौटाना है। कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक भारत सरकार है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल की 15 जनवरी को बैठक होगी जिसमें शेयर पुनर्खरीद के साथ 2020-21 के लिये अंतरिम लाभांश देने पर विचार किया जाएगा।

कंपनी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

सरकार ने कम-से-कम आठ कंपनियों को शेयर पुनर्खरीद पर विचार करने को कहा है। सरकार बढ़ते राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने के लिये कोष जुटाने के विभिन्न विकल्पों पर गौर कर रही है।

जिन कंपनियों को शेयर पुनर्खरीद पर विचार करने को कहा गया है, उनमें कोल इंडिया, एनटीपीसी और एनएमडीसी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें