जरुरी जानकारी | गेल अमेरिकी एलएनजी परियोजना में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल अमेरिकी एलएनजी परियोजना में 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है। कंपनी ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति के स्रोत बढ़ाने के मद्देनजर यह फैसला किया।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी भारत की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल अमेरिकी एलएनजी परियोजना में 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है। कंपनी ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति के स्रोत बढ़ाने के मद्देनजर यह फैसला किया।

यूक्रेन पर आक्रमण के कारण मास्को पर पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते गेल (इंडिया) लिमिटेड पिछले साल रूस के स्वामित्व वाली गाजप्रोम मार्केटिंग एंड ट्रेडिंग (जीएमटीएस) से अनुबंधित एलएनजी नहीं पा सकी थी। जिसके बाद उनकी आपूर्ति बाधित हुई।

कंपनी ने अमेरिका स्थित तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) द्रवीकरण संयंत्रों से अभिरुचि पत्र (ईओआई) मांगने के लिए एक निविदा जारी की है। मौजूदा संयंत्र या 2027 तक चालू होने वाले संयंत्र ईओआई जमा कर सकते हैं।

द्रवीकरण संयंत्र प्राकृतिक गैस को तरल रूप में परिवर्तित करते हैं, ताकि इसे समुद्र के रास्ते लाया जा सके।

निविदा दस्तावेज के अनुसार कंपनी 2026 की अंतिम तिमाही से 15 वर्षों तक संयंत्र से प्रति वर्ष 10 लाख टन एलएनजी खरीदना चाह रही है। गेल आपूर्ति अनुबंध को और पांच से 10 वर्षों तक बढ़ाने के लिए तैयार है।

ईओआई जमा करने की अंतिम तारीख 10 मार्च है।

गेल के पास पहले ही अमेरिका से 58 लाख टन एलएनजी खरीदने का अनुबंध है और रूस से आपूर्ति घटने के साथ अर्थव्यवस्था की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी और अधिक आपूर्ति की तलाश में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू