जरुरी जानकारी | आईओसी को पीछे छोड़ गेल ने हासिल किया गुरदासपुर-जम्मू गैस पाइपलाइन बिछाने का लाइसेंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी गैस वितरक कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को पछाड़कर पंजाब में गुरदासपुर से जम्मू तक गैस पाइपलाइन बिछाने का लाइसेंस हासिल कर लिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 जून देश की सबसे बड़ी गैस वितरक कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को पछाड़कर पंजाब में गुरदासपुर से जम्मू तक गैस पाइपलाइन बिछाने का लाइसेंस हासिल कर लिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने यह जानकारी दी।

पीएनजीआरबी ने बयान में कहा कि उसने गुरदासपुर-जम्मू गैस पाइपलाइन के लिए जनवरी में आवेदन एवं बोलियां मांगी थीं।

बयान के अनुसार, “गुरदासपुर-जम्मू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के लिए निविदा दाखिल करने के अंतिम तिथि 17 मई, 2023 थी। दो कंपनियों गेल इंडिया लिमिटेड और आईओसी ने निविदाएं दाखिल की थीं।”

तकनीकी रूप से दोनों कंपनियां पात्र थीं और वित्तीय बोलियां 21 जून को खोली गईं।

पीएनजीआरबी ने कहा, “वित्तीय निविदाओं की प्राथमिक मूल्यांकन करने के बाद पाया गया कि कुल मिलाकर सबसे ऊंचा स्कोर गेल का रहा और गुरदासपुर-जम्मू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के लिए उसका चयन किया गया है।’’

गुरदासपुर-जम्मू पाइपलाइन 175 किलोमीटर लंबी है और इसके माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल ईंधन भेजा जाएगा। पाइपलाइन की शुरुआती क्षमता प्रतिदिन 20 लाख मानक घनमीटर गैस के परिवहन की होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान