जरुरी जानकारी | गेल ने बाजार से 1,046.35 करोड़ रुपये के शेयरों की पुनर्खरीद करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी क्षेत्र की कंपनी गेल (इंडिया) लि. ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने 1,046.35 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों को शेयरधारकों से स्वयं क्रय करेगी। कंपनी का कहना है कि वह इस समय अपने पास अतिरिक्त पूंजी को शेयर क्रय कार्यक्रम के माध्यम से शेयरधारकों को वापस करना चाहती है।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी सरकारी क्षेत्र की कंपनी गेल (इंडिया) लि. ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने 1,046.35 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों को शेयरधारकों से स्वयं क्रय करेगी। कंपनी का कहना है कि वह इस समय अपने पास अतिरिक्त पूंजी को शेयर क्रय कार्यक्रम के माध्यम से शेयरधारकों को वापस करना चाहती है।

भारत सरकार 51.76 प्रतिशत शेयर के साथ गेल (इंडिया) लि. की सबसे बड़ी हिस्सेदार है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि उसके निदेशक मंडल ने शेयर खरीद कार्यक्रम के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अंतर्गत 150 रुपये के भाव से कुल 6.97 करोड़ शेयर खरीदे जाएंगे। यह संख्या कंपनी के कुल चुकता शेयरों के 1.55 प्रतिशत के बराबर है।

कंपनी ने 2020-21 के लिए 25 प्रतिशत अंतरिम लाभांश देने की भी घोषणा की है। यह प्रति शेयर 2.25 रुपये पड़ेगा।

अनुमान है कि इस कार्यक्रम में सरकार भी भाग लेगी और अपने शेयर बेचेगी।

सरकार को लाभांश के 583.6 करोड़ रुपये प्राप्त होगे और कंपनी के शेयर-क्रय कार्यक्रम में उसी अनुपात में शेयर कंपनी को वापस बेचने से उसे 541.5 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं।

शेयर खरीद के लिए रखी गयी राशि कंपनी की चुकता शेयर पूंजी और मुक्त आरक्षित कोष के 2.5 प्रतिशत और 2.26 प्रतिशत के बराबर है।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में सार्वजिनक निगमों में अपने शेयर बेच कर कुल 2.1 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। निवेश एवं सार्वजनिक सम्पत्ति प्रबंध विभाग (दीपम) के अनुसार विनिवेश से अभी तक 28,298.26 करोड़ रुपये ही जुट पाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान