एजेंसी न्यूज

गडकरी की उद्योगों से अपील, चीन से बाहर जा रहे उद्योगों को आकर्षित करने के लिए खुद को बनाएं बेहतर

उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के चलते चीन के खिलाफ बढ़ती ‘‘घृणा’’ से फायदा उठाने के लिए प्रेरित किया।

गडकरी की उद्योगों से अपील, चीन से बाहर जा रहे उद्योगों को आकर्षित करने के लिए खुद को बनाएं बेहतर
जमात

नयी दिल्ली, दो मई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया भर के कारोबारी चीन से बाहर निकलना चाहते हैं और उनके निवेश को आकर्षित करने के लिए भारतीय उद्योगों को खुद को बेहतर बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के चलते चीन के खिलाफ बढ़ती ‘‘घृणा’’ से फायदा उठाने के लिए प्रेरित किया।

एमएसएमई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने फिक्की महिला संगठन के सदस्यों से एक वेबवार्ता के दौरान कहा कि एक अन्य बड़े राहत पैकेज के सिफारिश प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से की गई है और उन्हें जल्द ही इस बारे में घोषणा की उम्मीद है।

गडकरी ने विश्वास जताया कि 25 लाख एमएसएमई का इस साल के अंत तक पुनर्गठन किया जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण पुनर्गठन योजना को 31 मार्च 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दिया है।

गडकरी ने कहा कि जापान, अमेरिका, जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों के बड़े उद्योग चीन के साथ व्यापार नहीं करना चाहते हैं और अपने कारोबार को वहां से बाहर ले जाना चाहते हैं। उन्हें इसे भारतीय उद्योग और उद्यमियों के लिए ‘‘सुनहरा अवसर’’ बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).