जरुरी जानकारी | गडकरी ने अमेजन से कहा, भारत के एमएसएमई क्षेत्र के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में मदद करे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने ई-वाणिज्य क्षेत्र की दिग्गगज कंपनी अमेजन को अपने मंच पर छोटी इकाइयों के उत्पाद अलग से सूचीबद्ध करने को कहा। उन्होंने कंपनी से छोटे-छोटे उद्यमियो के उत्पादों का विपणन वैश्विक स्तर पर करने में मदद करने को भी कहा।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने ई-वाणिज्य क्षेत्र की दिग्गगज कंपनी अमेजन को अपने मंच पर छोटी इकाइयों के उत्पाद अलग से सूचीबद्ध करने को कहा। उन्होंने कंपनी से छोटे-छोटे उद्यमियो के उत्पादों का विपणन वैश्विक स्तर पर करने में मदद करने को भी कहा।

मंत्री ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करता है और भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार हैं। उन्होंने कहा कि एमएसएमई के उत्पाद अच्छे हैं लेकिन उन्हें ‘ डिजाइन’ और ‘पैकेजिंग’ के मामले में और विशेषज्ञता की जरूरत है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

गडकरी ने कहा, ‘‘मैं आपसे आग्रह करता हूं, अगर संभव हो तो एमएसएमई के लिये समाधान निकाले। आपके पास अंतरराष्ट्रीय बाजार में काम करने का अच्छा अनुभव है और अगर आप वैश्विक कंपनियों की इच्छा और जरूरत के संदर्भ में उत्पाद के डिजाइन की योजना बन सकते हैं और एक नया नजिरया दे सकते हैं, जागरूकता पैदा कर सकते हैं, उद्यमियों के उत्पाद को विकास करने में मदद कर सकते हैं, यह सभी के लिये फायदेमंद होगा। यह आपके कारोबार को बढ़ाएगा और भारती अर्थव्यवस्था की मदद करेगा।’’

उन्होंने अमेजन के ‘एक्सपोर्ट डाइजेस्ट’ 2020 को पेश करते हुए यह बात कही।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

गडकरी ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र का भारत की वृद्धि में 30 प्रतिशत और देश के निर्यात में करीब 48 प्रतिशत योगदान है।

उन्होंने कहा कि देश में निर्यात में अगले पांच साल में एमएसएमई की हिस्सेदारी बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने की योजना है।

मंत्री ने कहा कि ग्रामीण जनजातीय और कृषि क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने की जरूरत है। हमारी 65 प्रतिशत आबादी इन्हीं क्षेत्रा में रहती है।

उन्होंने अमेजन को सुझाव देते हुए कहा कि वह हथकरघा, हस्तशिल्प और खासकर कृषि एमएसएमई के लिये अलग श्रेणी बनाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\