जरुरी जानकारी | गडकरी ने बांस क्षेत्र के लिये व्यापक नीति बनाने का सुझाव दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को बांस के संसाधनों का अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने उत्तर पूर्वी क्षेत्र (डोनर) के विकास के लिये व्यापक ‘बांस नीति’ तैयार करने की भी बात की।

नयी दिल्ली, पांच नवंबर केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को बांस के संसाधनों का अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने उत्तर पूर्वी क्षेत्र (डोनर) के विकास के लिये व्यापक ‘बांस नीति’ तैयार करने की भी बात की।

उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांस उत्पादन, प्रसंस्करण और रख रखाव को अधिक प्रोत्साहन उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यह बांस आधारित उद्योग के विकास में एक लंबा रास्ता तय करेगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश के आखिरी चुनाव वाले बयान पर जानें कांग्रेस-LJP और RJD ने क्या दी प्रतिक्रिया.

गडकरी के पास सड़क परिवहन मंत्रालय भी है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों को पानी और रेल या सड़क जैसी अधिक लागत-कुशल माध्यम चुनने सहित लागत को नीचे लाने के लिये विभिन्न तरीकों व विधियों का उपयोग करने को कहा।

उन्होंने जानकारी दी कि ब्रह्मपुत्र नदी के तीन मीटर के ड्रेजिंग से माल परिवहन के लिये जलमार्ग का उपयोग करना संभव हो गया है। उत्तर पूर्व से आने वाले बांस और बांस के उत्पादों के लिये परिवहन लागत में कमी लाने में नदी परिवहन का उपयोग करना बहुत आसान होगा।

यह भी पढ़े | सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार शिवशंकर की ईडी हिरासत छह दिन और बढ़ी.

उच्च उपज देने वाली बांस की किस्मों के उत्पादन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, औद्योगिक उपयोग के लिये बांस की उपज कुछ किस्मों के लगभग 40 टन प्रति एकड़ के बजाय 200 टन प्रति एकड़ होनी चाहिये। बांस की अधिक उपज और व्यापक उपयोग से विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में अधिक रोजगार सृजन होगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "गडकरी ने डोनर मंत्रालय से एक व्यापक 'बांस नीति' बनाने के लिये कहा, क्योंकि उत्तर पूर्व में ज्यादातर बांस का उत्पादन होता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\