जरुरी जानकारी | गडकरी ने कहा व्यवसायिक ट्रक चालकों के गाड़ी चलाने के घंटे तय होने चाहिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विमान पायलटों की तरह व्यावसायिक ट्रक चालकों के लिए गाड़ी चलाने का समय तय किये जाने की वकालत की है। इसके अलावा उन्होंने वाणिज्यिक वाहनों में चालक को नींद आने का पता लगाने वाले सेंसर लगाने पर भी जोर दिया।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विमान पायलटों की तरह व्यावसायिक ट्रक चालकों के लिए गाड़ी चलाने का समय तय किये जाने की वकालत की है। इसके अलावा उन्होंने वाणिज्यिक वाहनों में चालक को नींद आने का पता लगाने वाले सेंसर लगाने पर भी जोर दिया।

गडकरी ने मंगलवार को कई ट्वीट कर कहा कि पायलटों की तरह ट्रक चालकों के लिए भी ड्राइविंग के घंटे निश्चित होने चाहिए। इससे थकान की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने अधिकारियों से यूरोपीय मानकों के अनुरूप वाणिज्यिक वाहनों में वाहन चलाते समय नींद आने का पता लगाने वाले सेंसर को लेकर नीति पर काम करने को कहा है।’’

उन्होंने कहा कि वह जिला सड़क समितियों की नियमित बैठक बुलाने के लिए मुख्यमंत्रियों और जिला कलेक्टरों को पत्र लिखेंगे। इससे पहले मंगलवार को गडकरी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद (एनआरएससी) में नामित नए सदस्यों के साथ परिचय बैठक में शामिल हुए। मंत्री ने बताया कि उन्होंने परिषद की बैठक हर दो माह में आयोजित करने का निर्देश दिया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक के दौरान सदस्यों ने सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

गडकरी ने सभी सदस्यों से सड़क सुरक्षा के विविध क्षेत्र में काम करने का सुझाव दिया, जिससे सड़कों पर अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके।

उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों से एनआरएससी के सदस्यों के साथ नजदीकी संयोजन में काम करने और उनकी सिफारिशों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने को कहा।

इस बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह तथा मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर