एजेंसी न्यूज

गडकरी ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों से जुड़े नवाचारों के लिए पेश किया पोर्टल

गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ‘एमएसएमई बैंक ऑफ आइियाज, इनोवेशंस एंड रिसर्च’ को पेश किया।

गडकरी ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों से जुड़े नवाचारों के लिए पेश किया पोर्टल
जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र से जुड़े नवाचारों के लिए एक पोर्टल शुरू किया। लोग इस पोर्टल पर जाकर अपने विचार अपलोड कर सकते हैं।

गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ‘एमएसएमई बैंक ऑफ आइियाज, इनोवेशंस एंड रिसर्च’ को पेश किया।

इस पोर्टल पर विचार, नवाचार और शोध साझा करने के लिए उपयोक्ताओं को पंजीकरण कराना होगा। संबंधित अधिकारी उसकी समीक्षा कर उसे बाद में सार्वजनिक कर देगा।

उपयोक्ता अपने विचार या योजनाओं के लिए वेंचर कैपटलिस्ट (नए उद्यम में पूंजी लगाने वाले निवेशक) या लोगों से पैसा जुटा (क्राउड फंडिग) सकता है।

इसके अलावा महाराष्ट्र आर्थिक विकास परिषद के सदस्यों के साथ बातचीत में गडकरी ने कहा कि जिन सामानों का आयात चीन से किया जाता है, उन्हें स्थानीय स्तर पर ही उत्पादित करने के कदम उठाए जा रहे हैं।

कोरोना वायरस से राहत को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘पैकेज’ के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को सिफारिश भेज दी है। हालांकि उन्होंने इस पैकेज के उद्देश्य के बारे में कोई बात नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).