जरुरी जानकारी | गडकरी ने उद्योग से आयात का स्वदेशी विकल्प खोजने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि भारत चीन से बहुत सारी वस्तुओं का आयात कर रहा था और अब उद्योग को गुणवत्ता तथा कीमत से समझौता किए बिना विभिन्न देशों से आने वाले आयात के स्वदेशी विकल्प खोजने चाहिए।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि भारत चीन से बहुत सारी वस्तुओं का आयात कर रहा था और अब उद्योग को गुणवत्ता तथा कीमत से समझौता किए बिना विभिन्न देशों से आने वाले आयात के स्वदेशी विकल्प खोजने चाहिए।

एमएसएमई और सड़क परिवहन मंत्री ने फिक्की के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए आयात घटाने और निर्यात बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने में मदद मिल सकती है और जीडीपी में विनिर्माण की हिस्सेदारी बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाले चुंबक का उदाहरण देते हुए कहा कि उद्योग के विशेषज्ञों को यह अध्ययन करना चाहिए कि भारत किन वस्तुओं का आयात कर रहा है।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

गडकरी ने कहा, ‘‘अब चुंबक जैसी बहुत सारी चीजें हम चीन से आयात कर रहे हैं। मैं एक व्यापारी या व्यवसाय विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन मैं इलेक्ट्रिक कारों, ई-बाइक, इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा और यहां तक ​​कि इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए एक बड़ी संभावना देख रहा हूं।’’

उन्होंने व्यावसायिक विशेषज्ञों से कहा कि वे घरेलू मोटर वाहन उद्योग के साथ विचार-विमर्थ करें कि चुंबक और लिथियम आयन बैटरी जैसे किन उत्पादों का आयात किया जा रहा है।

गडकरी ने कहा, ‘‘हमें गुणवत्ता और लागत के साथ समझौता किए बिना देश में आयात के स्वदेशी विकल्पों का पता लगाना चाहिए।’’

उन्होंने बाजार में नकदी बढ़ाने की जरूरत का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘मुझे पता है कि कुछ समस्याएं हैं। आरबीआई के पास बैंकों ने नौ लाख करोड़ रुपये जमा किए हैं, जिस पर दो प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। हम कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री उनसे कह रहे हैं कि इसका लोगों के लिए इस्तेमाल करें, लोगों का वित्तपोषण करें।’’

उन्होंने कहा कि सरकार इथेनॉल जैसे जैव ईंधनों को बढ़ावा दे रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आय बढ़ें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान