एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | गडकरी ने कंपनियों से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को भारतीय कंपनियों से ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को पूरा करने के लिये वैश्विक विस्तार पर नजर रखकर काम करने को कहा।

जरुरी जानकारी | गडकरी ने कंपनियों से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम करने को कहा

नयी दिल्ली, दो जुलाई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को भारतीय कंपनियों से ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को पूरा करने के लिये वैश्विक विस्तार पर नजर रखकर काम करने को कहा।

उन्होंने कहा कि आयात पर निर्भरता कम करने और निर्यात बढ़ाने पर जोर समय की जरूरत है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री ने कहा, ‘‘जब मैं भारतीय कंपनियों को वैश्विक स्तर पर सफलता के लिये अपनी नजरें टिकाये देखता हूं, मुझे गर्व महसूस होता है। वास्तव में प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की धारणा यही है...।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नवप्रवर्तन, उद्यमशीलता, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं सफल गतिविधियां तथा ज्ञान को संपत्ति में बदलना देश के लिये भविष्य है। खासकर आईटी क्षेत्र में काफी संभावना है।’’

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

मंत्री ने उत्पाद इंजीनियरंग कंपनी वीवीडीएन के हरियाणा के मानेसर में ग्लोबल इनोवेशन पार्क के वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये उद्घाटान के मौके पर ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाने की तत्काल जरूरत है। इससे रोजगार सृजन होगा।

गडकरी ने आने वाले नये उद्यमों से अपना कामकाज का आधार घने शहरी क्षेत्रों के बजाए दूरदराज के क्षेत्रों में स्थापित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में औद्योगिक इकाईयों की सघनता से नई तरह की शहरी समस्याएं पैदा हो रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).